• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

Preity Zinta hectic travel for Vibe - Bollywood News in Hindi

मुंबई,। अभिनेत्री प्रीति जिंटा की जिंदगी में फिल्मों के साथ-साथ परिवार भी उतनी ही अहमियत रखता है। शादी के बाद से वह लॉस एंजिल्स में पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ रहती हैं। ऐसे में जब किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें भारत आना पड़ता है, तो दोनों देशों के बीच लगातार सफर करना भी उनके काम का हिस्सा बन जाता है। अपनी आने वाली फिल्म 'वाइब' के दौरान भी प्रीति को कुछ ऐसा ही करना पड़ा। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि शूटिंग काफी बिजी थी, लेकिन इस पूरे सफर में उन्हें मेहनत के साथ खूब मजा भी आया। आईएएनएस से खास बातचीत में प्रीति ने कहा, ''मैंने 'वाइब' फिल्म को इसकी कहानी की वजह से साइन किया। जब मैंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं पढ़ते हुए कई बार हंसीं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा संकेत था कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को भी पसंद आ सकता है। अगर एक कलाकार कहानी पढ़कर ही इतना हंस रहा है, तो बाकी कलाकारों के अभिनय और फिल्म के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसका असर और भी अच्छा हो सकता है।''
उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म की कहानी पसंद आना एक बात थी, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौती मेरा परिवार था। मेरे बच्चे अमेरिका में रहते हैं और शूटिंग भारत में हो रही थी। ऐसे में मुझे भारत और अमेरिका, दोनों के बीच आना-जाना पड़ता था। यह सफर काफी थकाने वाला था, लेकिन मैंने इसे अपने काम का हिस्सा मान लिया था।''
प्रीति ने कहा, ''मैं पहले से ही एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इसलिए मैं ऐसा कुछ करना चाहती थी, जिसमें थोड़ा हल्कापन और मस्ती हो। 'वाइब' मुझे इसी कारण ज्यादा पसंद आई। इसमें हमने काफी मेहनत की, लेकिन मजा भी बहुत आया। इस दौरान मुझे काफी कुछ नया सीखने को भी मिला। मैंने इसे खूब एंजॉय किया।''
प्रीति जिंटा ने करीब आठ साल के ब्रेक के बाद हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा में उनके साथ सनी देओल नजर आए हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है। लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटने वाली प्रीति अब लगातार नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।
'वाइब' की बात करें तो इस फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन भी कुणाल खेमू कर रहे हैं।
फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preity Zinta hectic travel for Vibe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preity zinta, film vibe, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved