• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

Preeti Jhangiani: No audition, no planning, suddenly the phone rang and she got Mohabbatein - Bollywood News in Hindi

मुंबई । 'मोहब्बतें' फिल्म में सादगी और चेहरे पर मासूमियत लिए अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने साल 2000 में बड़े पर्दे पर कदम रखा और रातोंरात स्टार बन गईं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी और किम शर्मा जैसे कलाकार थे। प्रीति के लिए यह शुरुआत किसी सपने जैसी थी, क्योंकि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। हैरत की बात यह है कि जिस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी, उसके लिए उन्होंने कोई ऑडिशन तक नहीं दिया था। प्रीति झंगियानी का जन्म 18 अगस्त 1980 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह मॉडलिंग करती थीं। साल 1997 में उन्हें राजश्री प्रोडक्शंस के म्यूजिक एल्बम 'ये है प्रेम' में काम करने का मौका मिला। इस म्यूजिक वीडियो से उन्हें अच्छी पहचान मिली, और इसके बाद वह कई विज्ञापनों में भी नजर आईं।
फिल्मों में उनकी शुरुआत हिंदी सिनेमा से नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों से हुई। साल 1999 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'मजहविल' में काम किया। इसी दौर में वह तेलुगु फिल्म 'थम्मुडु' में भी नजर आईं। इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा खुला। यहां पहुंचने की कहानी काफी अलग थी।
प्रीति ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें यशराज फिल्म्स के ऑफिस से अचानक फोन आया था। उन्हें आदित्य चोपड़ा से मिलने के लिए बुलाया गया। उन्होंने 'मोहब्बतें' के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था।
इसके बाद साल 2000 में 'मोहब्बतें' रिलीज हुई और प्रीति की जिंदगी बदल गई। फिल्म में उन्होंने क‍िरण का किरदार निभाया, जो जिमी शेरगिल के किरदार करण चौधरी से प्यार करती है। फिल्म की कहानी और गाने लोगों को खूब पसंद आए और प्रीति की मासूम छवि दर्शकों के दिलों में बस गई। उनके अभिनय की शुरुआत इतनी सफल रही कि उन्हें आईफा अवॉर्ड में 'स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर-फीमेल' का पुरस्कार मिला। उन्हें कुछ दूसरे अवॉर्ड्स के लिए भी नामांकन मिला था।
'मोहब्बतें' के बाद प्रीति के पास काम की कमी नहीं रही। उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम', 'आवारा पागल दीवाना', 'वाह! तेरा क्या कहना', 'बाज : ए बर्ड इन डेंजर', 'एलओसी कारगिल', 'आन: मेन एट वर्क', 'विक्टोरिया नंबर 203' और 'चांद के पार चलो' जैसी फिल्मों में काम किया।
उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में भी अभिनय किया। हालांकि, उन्हें 'मोहब्बतें' जैसी बड़ी सफलता दोबारा नहीं मिली।
करियर के बीच प्रीति ने शादी और परिवार को भी समय दिया। उन्होंने अभिनेता परविन डबास से 23 मार्च 2008 को शादी की। दोनों के दो बेटे हैं। इसके बाद प्रीति ने कुछ समय फिल्मों से दूरी बनाए रखी। लेकिन उन्होंने अभिनय को पूरी तरह छोड़ा नहीं। साल 2017 में उनकी राजस्थानी फिल्म 'तावड़ो: द सनलाइट' आई, जिसमें उनके काम को काफी सराहना मिली और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला। बाद में वह 'कफस' जैसी वेब सीरीज में नजर आईं और 2025 में 'उदयपुर फाइल्स' में भी दिखाई दीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preeti Jhangiani: No audition, no planning, suddenly the phone rang and she got Mohabbatein
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preeti jhangiani, preeti jhangiani news, preeti jhangiani birthday, preeti jhangiani biography, preeti jhangiani life story, preeti jhangiani mohabbatein, mohabbatein actress, mohabbatein preeti jhangiani, preeti jhangiani bollywood debut, preeti jhangiani career, preeti jhangiani movies, preeti jhangiani films, preeti jhangiani husband, preeti jhangiani family, preeti jhangiani interview, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved