• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतीक सिंह सिसोदिया: शाहरुख खान के किरदार ने बनाया बादशाह, बैड बॉय' से सिंगर को मिला पहला बड़ा ब्रेक

Prateek Singh Sisodia: Shah Rukh Khan character made him a king, Bad Boy gave the singer his first big break - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी और रैप की बदौलत पहचान हासिल करने वाले बादशाह बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। बादशाह के रैप करने का अंदाज और उनकी आवाज भारत के हर कोने में पसंद की जाती है। दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले बादशाह यानी प्रतीक सिंह सिसोदिया बिलबोर्ड के वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट, बीबीसी एशियन नेटवर्क चार्ट और यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में जगह बना चुके हैं और विदेशों में ही उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ जुटती है। उन्होंने दिल्ली से निकलकर पंजाब के चंडीगढ़ कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, हालांकि वहीं से रैपर प्रतीक सिंह सिसोदिया के 'बेड बॉय' बादशाह बनने का सफर शुरू हुआ। बादशाह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई। उन्होंने अपने स्कूल ग्रुप्स में गाना शुरू कर दिया। वे बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनने का सपना भी देखते थे। 15 साल की उम्र में रैपर को दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला और पहली फीस के रूप में उन्हें 1,500 रुपये मिले थे। इसके बाद उन्होंने संगीत जगत में अपने करियर की शुरुआत स्टेज नेम "कूल इक्वल" से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया। रैपर ने खुलासा किया था कि वे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उनकी 1999 में आई फिल्म 'बादशाह' का गाना सुनने के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया था।
बादशाह का करियर 2006 में तब शुरू हुआ जब वे साथी रैपर हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया। उन्हें हनी सिंह के शो 'बैंड माफिया मुंडीर' में देखा गया। ये प्लेटफॉर्म नए सिंगर्स के लिए एक मौका था जिससे वे संगीत जगत में अपने कदम रख सकें। उन्होंने शुरुआत में हनी सिंह के साथ मिलकर गाने गाए, हालांकि हनी सिंह और बादशाह के बीच हमेशा इस बात को लेकर विवाद रहा है।
रैपर बादशाह ने कभी अपने करियर में हनी सिंह को उन्हें लॉन्च करने का क्रेडिट नहीं दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहा। साल 2012 बादशाह के लिए शानदार रहा, क्योंकि उनके सिंगल गानों ने तहलका मचाना शुरू कर दिया। बादशाह को बड़ा ब्रेक उनके सिंगल "बैड बॉय" से मिला, जिसके बाद साल 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड संस' का गाना "लड़की कर गई चुल" और आस्था गिल के साथ 'डीजे वाले बाबू' हिट साबित हुआ। रैपर साल 2020 में 'गेंदा फूल' सॉन्ग लेकर आए, जो हिट होने के साथ-साथ विवादों में भी रहा। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prateek Singh Sisodia: Shah Rukh Khan character made him a king, Bad Boy gave the singer his first big break
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, badshah, 40th birthday, wednesday, singing, rapping, punjabi and hindi cinema, voice and style, loved across india, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved