• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रभास की 'द राजा साब' का रिलीज से पहले फैंस ने मनाया जश्न, पोस्टर पर फूल चढ़ाकर पूजा की

Prabhas The Raja Saab Celebrated by Fans Before Release; Posters Adorned with Flowers and Worshipped - Bollywood News in Hindi

मुंबई । पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार यह शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस को उनकी हर नई फिल्म का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस बार भी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया। फिल्म को मारुति दसारी ने डायरेक्ट किया है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। प्रभास के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है, ताकि देशभर में फैंस इसका आनंद ले सकें। रिलीज के दिन फैंस का उत्साह जमकर देखने को मिला। सिनेमाघरों के बाहर प्रभास के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने प्रभास के पोस्टर पर फूल चढ़ाए और उनकी पूजा भी की। यही नहीं, उनके पोस्टर को दूध से स्नान भी कराया गया। फिल्म रिलीज होने की खुशी में फैंस ने आतिशबाजी भी की और जमकर पटाखे फोड़े।
कई फैंस ने प्रभास के नाम के नारे लगाए और जमकर डांस भी किया। कुछ ने अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए प्रभास के पोस्टर वाली टी-शर्ट पहनी।
इस दौरान एक फैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मैं 'द राजा साब' देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और प्रभास को बड़े पर्दे पर देखने का मजा ही कुछ और है।''
वहीं एक और फैन ने कहा, ''हमारे लिए प्रभास का जादू कभी पुराना नहीं होता। चाहे हॉरर हो या कॉमेडी, जब प्रभास स्क्रीन पर होते हैं, सब भूल जाते हैं।''
वहीं कुछ फैंस सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ की, वहीं कुछ ने फिल्म के सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स को शानदार बताया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prabhas The Raja Saab Celebrated by Fans Before Release; Posters Adorned with Flowers and Worshipped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prabhas, the raja saab, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved