• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ के सेट पर छाई थी पॉजिटिव एनर्जी, वही स्क्रीन पर भी दिखी: शाहिद कपूर

Positive Energy Prevailed on the Set of Cocktail 2s Song Jab Talak—And It Shows on Screen: Shahid Kapoor - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ को रिलीज कर दिया है, जिसे शाहिद कपूर ने बेहद खास बताया। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत ही खुशनुमा और पॉजिटिव एनर्जी थी। शाहिद के लिए यह गाना खास इसलिए है क्योंकि यह फिल्म का पहला गाना है। शाहिद कपूर ने कहा, “इस गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत पॉजिटिव एनर्जी थी। हम सबने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। सब कुछ आसान, खुशनुमा और सहज लग रहा था। यही चीजें स्क्रीन पर भी दिख रही हैं। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक इस गाने में मौजूद ईमानदारी और खुशी को स्क्रीन पर महसूस करेंगे और खुद को इससे जोड़ पाएंगे।” जब तलक गाने में युवा जोश, धूप और खुशमिजाजी का खूबसूरत एहसास है। प्रीतम ने गाने को कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और अकासा ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
अभिनेत्री कृति सेनन ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “‘जब तलक’ में एक बहुत अच्छा और फील-गुड एहसास है। इसकी शूटिंग करना दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने जैसा था। सिसली के खूबसूरत नजारे, हंसी-मजाक, संगीत और मस्ती से भरा माहौल था। शाहिद और रश्मिका के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। इंटरनेशनल क्रू और डांसर भी गाने की एनर्जी में पूरी तरह शामिल थे और इसे गुनगुना रहे थे।”
रश्मिका मंदाना ने भी अपनी खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए ‘जब तलक’ गाना प्यार, दोस्ती और उन बेफिक्र पलों के बारे में है जिन्हें आप हमेशा याद रखना चाहते हैं। गाने में सुकून और खुशमिजाजी भरा एहसास है। शाहिद और कृति के साथ काम करना भी शानदार और मजेदार रहा। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।”
‘कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। इस नई फिल्म में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Positive Energy Prevailed on the Set of Cocktail 2s Song Jab Talak—And It Shows on Screen: Shahid Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahid kapoor, cocktail 2, cocktail, song jab talak, jab talak, rashmika mandanna, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved