• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकप्रिय तमिल वीजे, अभिनेता आनंद कन्नन का निधन

Popular Tamil VJ, actor Anandha Kannan passes away - Bollywood News in Hindi

चेन्नई। लोकप्रिय शो की मेजबानी के लिए पहचाने जाने वाले तमिल अभिनेता और वीडियो जॉकी आनंद कन्नन का सोमवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। आनंद कथित तौर पर कैंसर से पीड़ित थे। निर्देशक वेंकट प्रभु ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस खबर को साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "एक महान मित्र एक महान इंसान नहीं रहा, हैशटैग आरआईपी आनंद।"
आनंद ने चेन्नई में शिफ्ट होने और एक रेडियो स्टेशन में काम करने से पहले सिंगापुर में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने अंतत: टेलीविजन शो की मेजबानी करना शुरू कर दिया और तमिल शोबिज में एक घरेलू नाम बन गए।
अभिनेता आरके सुरेश, फिल्म व्यक्तित्व कौशिक एलएम, आरजे कीर्ति सहित कई हस्तियों ने सोशल माडिया पर शोक व्यक्त किया।
आनंदा 'अधिसया उलगम', 'मुल्लुम मलरम' और 'सरोजा' फिल्मों का भी हिस्सा थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Popular Tamil VJ, actor Anandha Kannan passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: popular tamil vj, actor anandha kannan passes away, anandha kannan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved