• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'

Poonam Pandey upset by Swara Bhaskers statement on the Jauhar scene in Padmaavat; says, She shouldnt have said that - Bollywood News in Hindi

मुंबई । संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के कई साल बाद भी चर्चा में है। फिल्म में जौहर के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस सीन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी और सवाल उठाया था कि क्या इस तरह का चित्रण यौन हिंसा का सामना कर चुकी महिलाओं के लिए गलत संदेश दे सकता है। अब स्वरा के इसी बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूनम ने कहा कि वह कभी स्वरा की फैन हुआ करती थीं, लेकिन फिल्म को लेकर उनकी कही बात से वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं। पूनम पांडे ने आईएएनएस से बातचीत में स्वरा के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''मैंने स्वरा की फैन रही हूं, लेकिन अब उन्होंने जो बात कही है, उसे सुनकर मुझे निराशा हुई। स्वरा को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। मैं उनको हमेशा पढ़ी-लिखी और समझदार महिला मानती रही हूं, इसलिए उनकी तरफ से ऐसी बात सुनना मेरे लिए काफी हैरान करने वाला है।''
पूनम ने अपनी बात रखते हुए कहा, '''पद्मावत' के मेकर्स ने कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं बनाई थी। फिल्म में इतिहास से जुड़ी कहानी को पर्दे पर पेश किया गया था। संजय लीला भंसाली ने इतिहास पर आधारित फिल्म बनाई और उसमें उसी दौर से जुड़ी घटनाओं को दिखाने की कोशिश की। ऐसे में फिल्म के उस हिस्से पर सवाल उठाना मुझे सही नहीं लगा। मुझे लगता है कि स्वरा को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी।''
पूनम ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा, ''मेरे अंदर काफी गुस्सा है और मुझे स्वरा की बात बहुत गलत लगी। यह बेहद मूर्खतापूर्ण टिप्पणी थी।''
बता दें स्वरा भास्कर ने 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'वुमन लाइफ फ्रीडम टॉक' कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, "जब मैं फिल्म का सीन देख रही थी जिसमें सभी 800 महिलाएं जौहर करती हैं तो मैंने सोचा कि ईश्वर न करे, लेकिन अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म आखिर मुझे क्या संदेश दे रही है? मैं कायर जैसा महसूस करती कि मैंने खुद की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान नहीं ली। क्या आप हमारे जैसे समाज में यही संदेश देना चाहते हैं, जहां रेप एक महामारी की तरह फैल रहा है? क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को ये कहना चाह रहे हैं कि आपको जीने का अधिकार नहीं है?"
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म रिलीज से पहले ही इसके खिलाफ काफी विरोध और विवाद देखने को मिला था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poonam Pandey upset by Swara Bhaskers statement on the Jauhar scene in Padmaavat; says, She shouldnt have said that
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: poonam pandey, poonam pandey news, poonam pandey padmaavat, poonam pandey swara bhasker, swara bhasker, swara bhasker news, padmaavat, padmaavat movie, padmaavat jauhar scene, padmaavat controversy, poonam pandey statement, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved