• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूयॉर्क में तिरंगा थामे नजर आईं पूजा हेगड़े, इंडिया डे परेड में बनीं 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

Pooja Hegde was seen holding the Indian flag in New York and was named the Guest of Honor at the India Day Parade. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री पूजा हेगड़े को न्यूयॉर्क में आयोजित 'इंडिया डे परेड' में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित किया गया। इस खास मौके पर पूजा हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं और भारतीय समुदाय के साथ देश के प्रति अपना गर्व जाहिर किया। पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड की कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह पूरे उत्साह के साथ भारतीय झंडा लहराती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह कार के ऊपर खड़ी होकर हाथ में तिरंगा थामे दिखाई दे रही हैं। समारोह में उन्हें 'चीफ गेस्ट' लिखा हुआ पटका भी पहनाया गया। तस्वीरों के साथ पूजा ने अपने अनुभव के बारे में भी विस्तार से लिखा। उन्होंने कहा, ''न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनना मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। न्यूयॉर्क में रह रहे भारतीयों को एक साथ अपने देश, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों का जश्न मनाते देखना मेरे लिए भावुक कर देने वाला पल रहा।''
पूजा ने आगे फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए संस्था और न्यूयॉर्क के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कहा, ''इस आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी विशेषाधिकार से कम नहीं है। यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा। जय हिंद।''
दरअसल, न्यूयॉर्क में आयोजित यह 44वीं वार्षिक 'इंडिया डे परेड' थी। इसका आयोजन मैनहट्टन के मैडिसन एवेन्यू पर किया गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस की ओर से आयोजित यह परेड भारत के बाहर होने वाली सबसे बड़ी 'इंडिया डे परेड' के तौर पर जानी जाती है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और भारतीय मूल के लोग इसमें शामिल होते हैं। इस दौरान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति अपने जुड़ाव को खास अंदाज में जाहिर किया जाता है।
इस बार पूजा हेगड़े के अलावा अभिनेता अदिवी शेष भी इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्हें भी चीफ गेस्ट और ग्रैंड मार्शल की जिम्मेदारी दी गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pooja Hegde was seen holding the Indian flag in New York and was named the Guest of Honor at the India Day Parade.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india day parade, pooja hegde, indian flag, new york, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved