• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिसु पर भारी पड़ी पोन्नियन सेल्वन 2, पहले दिन कमाई 38 करोड़

Ponniyan Selvan 2 earns 38 crores on the first day, heavy on Varisu - Bollywood News in Hindi

पहली बार किसी ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन करने वाले मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 ने बॉक्स ऑफिस पर इसके पहले भाग जैसा धमाका करने में सफलता प्राप्त कर ली है। शुक्रवार को पहले दिन पोन्नियन सेल्वन-2 ने अपनी उम्मीदों के अनुरूप बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए स्वयं की झोली में 38 करोड़ की भारी रकम डालने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि यह अपने पहले भाग से पहले दिन कारोबार करने से पीछे रह गई है। पहले भाग ने प्रदर्शन के दिन 40 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड और हिन्दी भाषा में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें इसने अकेले तमिल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 25 करोड़ का कारोबार किया है। जिसकी वजह ये फिल्म आते ही तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस की दूसरी टॉप ओपनर फिल्म बन गई। फिल्म ने इसके साथ ही थलापति विजय स्टारर वरिसु को टॉप ओपनर लिस्ट में मात दे डाली है। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में फिल्म में 4 करोड़, कर्नाटक में इसने 5 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म ने लगभग 4 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि अभी तक इसके आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। सामने आए फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के आंकड़े बेहद शानदार हैं। जो साबित करते हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में शानदार कमाई दर्ज करवाने वाली है। प्राप्त समाचारों के अनुसार चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयराम रवि के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की है। समाचारों के मुताबिक पोन्नियन सेल्वन 2 ने पहले दिन तमिल बॉक्स ऑफिस से शानदार कमाई करते हुए अपने खाते में कुल 38 करोड़ रुपये की मोटी रकम जुटा ली है। इस आंकड़े में तमिल बॉक्स ऑफिस से 59.94 फीसदी, हिंदी बॉक्स ऑफिस से 10.20 फीसदी और मलायलम बॉक्स ऑफिस से 33.23 फीसदी की कुल ऑक्यूपेंस की दर से मिली रकम शामिल है। अकेले तमिलनाडु से इस फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है। गौरतलब है कि जनवरी में प्रदर्शित हुई थलापति विजय की फिल्म वरिसु ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से पहले दिन 26.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि, मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 पहले दिन ही बंपर कमाई करते हुए अपने नाम 38 करोड़ रुपये हासिल कर चुकी है। ऐसे में मणिरत्नम की फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर अपनी फिल्म की छाप छोडऩे में सफलता हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक फिल्म देखने के बाद इसकी भरपूर तारीफ कर रहे हैं। समीक्षओं और माउथ पब्लिसिटी को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ से अधिक का कारोबार करते हुए स्वयं को पहले वीकेंड में 100 करोड़ के पार पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर लेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Ponniyan Selvan 2 earns 38 crores on the first day, heavy on Varisu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ponniyan selvan 2 big box office collection over varisu, 38 cr on day 1, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved