• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देविका रानी पर नाटक के लिए परिधानों को डिजाइन करेंगी पिया

Pia Benegal designs outfits for Devika Rani play - Bollywood News in Hindi

मुंबई। दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) की बेटी पिया बेनेगल (Pia Benegal) को देविका रानी (Devika Rani) पर बन रही एक नाटक के लिए उनके लुक को रिक्रिएट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देविका रानी वह महान शख्सियत हैं जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय सिनेमा की पहली महिला का दर्जा प्राप्त है।

पिया के बनाए गए डिजाइंस लिलेट दुबे के अगले निर्देशकीय उद्यम, देविका रानी पर एक प्ले (नाटक) के लिए है।

पिया ने कहा, ‘‘देविका का व्यक्तित्व और जिस वक्त उन्होंने राज किया, ये दो बातें मेरे लिए प्रमुख मार्गदर्शक रहे। मैंने दृश्य और परिस्थिति के मुताबिक हर परिधान को बनाने के लिए कई सारे सामग्रियों का उपयोग किया। उनकी फिल्मों और तस्वीरों पर काफी शोध किया गया। उनका व्यक्तित्व विवेकी और उत्तम दर्जे का था और मैंने उसे बाहर लाने की कोशिश की है।’’

1930 के दशक में पितृसत्तामक समाज में महिला सशक्तीकरण को मूर्त रूप देने के लिए देविका रानी को शक्ति, साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

एक नाटक के माध्यम से लिलेट ने उनकी कहानी को जीवंत किया है। यह नाटक एक महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र महिला की जिंदगी और उनके संघर्षों पर आधारित है जिन्होंने अभिनय के पेशे में कुछ बड़ा करने का निर्णय लिया था।

नाटक में इरा दुबे इस महत्वपूर्ण किरदार को निभा रही हैं। इसका प्रदर्शन पुणे, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में किया जाएगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pia Benegal designs outfits for Devika Rani play
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pia benegal, designs outfits, devika rani, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved