मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2000 में आई प्रोडक्शन फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी असफल रही थी। उन्होंने कहा कि इस असफलता ने उन्हें मजबूत बनाया था। शाहरुख ने ट्वीट किया, यह बहुत खास थी। वह बुरी तरह असफल रही थी लेकिन हमारी असफलता ने अजीज मिर्जा, जूही चावला और मुझे मजबूत बनाया। प्यार ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह फिल्म बैनर ड्रीम्ज अनलिमिटेड के तले बनी थी, जो शाहरुख ने जूही चावला और निर्देशक अजीज मिर्जा के साथ मिलकर बनाया था। इसके बाद इसे रेड चिलीज एंटरटेंमेंट में तब्दील कर दिया गया था। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में शाहरुख ने अजय बक्शी और जूही ने रिया बनर्जी का किरदार निभाया था, जो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों के संवाददाता थे।
आमिर खान की बेटी आइरा ने बताया आखिर उन्हें किस चीज से लगता है डर
आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही है अजय देवगन, काजोल की लाडली न्यासा
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन में बच्चों के साथ बिताया समय
Daily Horoscope