• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर लोगों ने शुभकामनाएं दी

People wished on Janhvi Kapoor birthday - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके परिवार वालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हे शुभकामनाएं दी। जान्हवी की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विडियो साझा करते हुए शुभकामनाएं दी, जिसमें जान्हवी विभिन्न आकार के चार केकों पर से मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे गर्ल '.. आई लव यू जान्हवी कपूर।

मुंबई की स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने शूट के लिए तैयार हो रहीं जान्हवी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ एक कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूर लवर्स ऑफ परांठे, आइस क्रीम, आपको ढेर सारा प्यार .. उम्मीद करती हूं कि यह सब चीज आपको और मिले . आप मेरी छोटी सी प्यारी बच्ची हो .. और आपको तैयार करके मुझे बहुत खुशी मिलती है आपका दिन शुभ हो।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, सबसे प्यारी अभिनेत्री जान्हवी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जबकि एक अन्य ने कहा, "आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं जान्हवी कपूर .. धन्य रहें और हमेशा मुस्कुराते रहें।"

एक प्रशंसक ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो गॉर्जियस .. हमेशा मुस्कुराते रहो"।

जान्हवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की आगामी बायोपिक 'द कारगिल गर्ल' और हार्दिक मेहता की 'रूही अफजाना' फिल्म में दिखाई देंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People wished on Janhvi Kapoor birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janhvi kapoor, janhvi kapoor birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved