• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पायल घोष ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री से मांगी वाई-स्तरीय सुरक्षा

Payal Ghosh writes to Maharashtra Home Minister seeking Y-level security - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखकर अपने वकील और अपने लिए वाई-स्तरीय सुरक्षा देने की मांग की है। पायल के वकील नितिन सतपुते ने सोमवार को अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और पत्र साझा किया, जिसमें उल्लेख किया था कि आरोपी 'स्वतंत्र रूप से घूम रहा है' और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने दावा किया कि आरोपी उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही अपने असुरक्षित होने की बात भी कही। पत्र साझा करते हुए वकील ने लिखा, "आज 5.10.2020 को अनिल देशमुख को पायल घोष और नितिन सतपुते को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा गया।"
पायल ने हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के दौरान उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की थी।
हालांकि कश्यप ने सभी आरोपों से इनकार किया है, वहीं पायल का दावा है कि फिल्मकार ने पुलिस के सामने झूठ बोला था। अभिनेत्री ने फिल्मकार का नार्को एनालिसिस, लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी मांग की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Payal Ghosh writes to Maharashtra Home Minister seeking Y-level security
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: payal ghosh, maharashtra home minister, y-level security, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved