• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बायोपिक 'शैक : द डाउट' में पायल घोष निभाएंगी जीनत अमान का किरदार

Payal Ghosh will play the role of Zeenat Aman in the biopic Shaik: The Doubt - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्ट्रेस पायल घोष अपकमिंग बायोपिक 'शैक : द डाउट' में गुजरे जमाने की सुपरस्टार जीनत अमान की भूमिका निभाएंगी। मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म 'द एविल विदइन' से की थी। जीनत अमान को 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बारात', 'कुर्बानी', 'दोस्ताना' और 'डॉन' जैसी कई अन्य फिल्मों में अपने काम से पहचान मिली। 72 साल की जीनत अमान, इंस्टाग्राम पर भी एक ट्रेंडिंग पर्सनालिटी बन गई हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन्होंने फरवरी 2023 में डेब्यू किया था। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी विभिन्न थ्रोबैक तस्वीरें और प्रोफेशनल अपडेट शेयर करती रहती हैं।
जीनत अमान के किरदार के बारे में बात करते हुए पायल घोष ने कहा, ''यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं वास्तव में खुश और भाग्यशाली हूं कि मुझ पर इतना विश्वास किया गया। मैं स्क्रीन पर ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व का किरदार निभा सकती हूं।"
एक्ट्रेस पायल घोष ने आगे कहा, ''जीनत अमान एक लीजेंड हैं। स्क्रीन पर उनका किरदार निभाना आज के समय के किसी भी एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक है। मैं बहुत उत्साहित हूं। इस प्रोजेक्ट में अच्छा काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं रोमांचित हूं। मैं अपने प्रशंसकों से बस इतना वादा करना चाहती हूं कि मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।''
'शैक : द डाउट' का निर्देशन राजीव चौधरी ने किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Payal Ghosh will play the role of Zeenat Aman in the biopic Shaik: The Doubt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: payal ghosh, zeenat aman, shaik the doubt, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved