• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

Payal Ghosh files FIR against Anurag Kashyap for rape, wrongful restrain, other charges - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। पायल के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार तड़के अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में प्राथमिकी का विवरण साझा किया। एफआईआर मंगलवार देर रात दर्ज की गई।

सतपुते ने पोस्ट में लिखा, "पायल घोष की एफआईआर अंतत: दर्ज की गई, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

पायल ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को कश्यप के खिलाफ आधिकारिक रूप से मीटू आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के एक दिन बाद आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया कि कश्यप ने साल 2014 में उनके सामने अपने कपड़े उतारे और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Payal Ghosh files FIR against Anurag Kashyap for rape, wrongful restrain, other charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: payal ghosh, anurag kashyap, payal ghosh files fir against anurag kashyap for rape, wrongful restrain, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved