• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पवित्र रिश्ता' की अर्चना ने बताया 'सेल्फ लव है सबसे बेहतरीन तरह का प्‍यार'

Pavitra Rishta Archana said Self love is the best kind of love - Bollywood News in Hindi

मुंबई । टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में साड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। पवित्र रिश्ता की अर्चना ने बताया कि सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर लोकप्रिय हुईं अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा ‘सेल्फ लव सबसे बेहतरीन तरह का प्यार है', 'मैं जैसी हूं, बिल्कुल वैसी ही हूं और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है'। साथ ही उन्होंने लिखा, 'सेल्फ लव स्वार्थ नहीं है, यह महत्वपूर्ण है और सेल्फ लव मुझ पर अच्छा लगता है।' साड़ी के साथ अंकिता ने मुलायम, कर्ल बालों को स्टाइल किया, जो उन पर काफी फब रहा है। वीडियो के अलावा अंकिता ने कुछ खूबसूरत साड़ी की तस्वीरें भी साझा कीं, इसमें एक्ट्रेस पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में टीवी कलाकार खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसक अंकिता की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन को अंकिता लोखंडे की प्रशंसा से भर दिया।
वर्ष 1984 में जन्मीं अंकिता लोखंडे को 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर पहचान मिली। शो में उनका नाम अर्चना था और उनके साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। छोटे पर्दे के अलावा अंकिता 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (2019), 'बागी 3' (2020), और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।
अभिनेत्री तीन गोल्ड अवार्ड, एक आईटीए अवॉर्ड और एक इंडियन टेली अवॉर्ड भी पा चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ फेम अंकिता ने खुद को इंडस्ट्री में लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टीवी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जगह बनाई है।
इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो अंकिता लोखंडे ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनकी भूमिका का नाम यमुनाबाई सावरकर था। वह अपने पति विक्की जैन के साथ ‘ला पिला दे शराब’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं। अंकिता जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘आम्रपाली’ में नजर आएंगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pavitra Rishta Archana said Self love is the best kind of love
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pavitra rishta, archana, love, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved