• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्मीना रोशन ने घर पर किया गणपति बप्पा का स्वागत, शेयर कीं त्योहार की प्यारी तस्वीरें

Pashmina Roshan welcomed Ganpati Bappa at home and shared lovely photos of the festivities - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अभिनेत्री पश्मीना रोशन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर पूजा और सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके घर के त्योहार की झलक देखने को मिल रही है। लाल साड़ी में पश्मीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फूलों, दीयों और लाल रंग की सजावट से सजे गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसी के साथ घर की सजावट में पारंपरिक अंदाज साफ नजर आ रहा है। एक तस्वीर में पश्मीना फूलों की सजावट के पास पोज देती दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति की झलक देखने को मिल रही है। साड़ी के साथ उनकी ज्वेलरी और चूड़ियां उनके पारंपरिक लुक को और निखार रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए पश्मीना ने अपने फैंस को दिल वाले इमोजी के साथ “हैपी गणेश चतुर्थी” कहते हुए शुभकामनाएं भी दी हैं। पश्मीना की इन तस्वीरों ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं और गणपति बप्पा से आशीर्वाद की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pashmina Roshan welcomed Ganpati Bappa at home and shared lovely photos of the festivities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress pashmina roshan ganesh chaturthi home celebration pictures, festive ganesh sthapana puja social media glimpse, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved