• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सेंसर बोर्ड के इस रवैये पर परिणीति चोपड़ा को है आपत्ति

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की पिछली रिलीज फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू थी।’ फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में परिणीति के और अयुष्मान खुरान नजर आए थे। फिलहाल परिणीति चोपड़ा ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में शाहरुख खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के एक डायलॉग को लेकर सेंसर बोर्ड की आपत्ति को लेकर अपनी रखी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सेंसर प्रमुख ने पहले वादा किया था कि फिल्म के उस शब्द को वो तभी पास करेंगे जब उसके पक्ष में एक लाख वोट मिलेंगे। हालांकि बाद में अपनी बात से मुकरते नजर आए। इस पर परिणीति ने कहा ‘मुझे लगता है हमने ज्यादा सोचना शुरू कर दिया है। यह सही बात है कि फिल्में समाज को प्रभावित करती हैं और यह सही है कि अगर हम सचमुच ऐसा कुछ दिखा रहे हैं जिससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हो तो उसे हटा दिया जाना चहिए लेकिन इसको लेकर अब सोच विचार ज्यादा हो रहा है। फिल्म मनोरंजन के लिए होती हैं। मैं किसी का नाम नहीं ले रही लेकिन मुझे लगता है यह फिल्म बनाने की स्वतंत्रता के विरुद्ध काम है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-parineeti chopra talk about censor board behavior
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parineeti chopra, censor board, cbfc, bollywood gossip, social media, ishakzaade, arjun kapoor, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved