• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया से हुईं दूर

Parineeti Chopra is on social media detox - Bollywood News in Hindi

मुंबई। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 'खुद के लिए' समय निकालने के लिए कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोड़ रहीं हैं। परिणीति ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम स्टोरी से किया, उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी।

परिणीति ने लिखा, "कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से डेटॉक्स होने की जरूरत है और जरूरी भी है। आप सभी से बाद में भेंट होगी।"

हाल ही में परिणीति ने खुद की दुल्हन के रूप में तैयार की गई एक तस्वीर को शेयर करके प्रशंसको का दिल जीता था।

फिल्म की बात करें तो उन्हें दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ 'इशकजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parineeti Chopra is on social media detox
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parineeti chopra, parineeti chopra is on social media detox, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved