• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिनर डेट पर गए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, शादी के सवाल पर रहे चुप

Parineeti Chopra and Raghav Chadha went on a dinner date, remained silent on the question of marriage - Bollywood News in Hindi

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। हालांकि शादी के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने चुप्पी साधी रखी। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें परिणीति को ऑल-ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है, जबकि आप नेता को ब्लैक पैंट के साथ ग्रे शर्ट में कैजुअल लुक में देखा गया। लगातार शादी कब है कहने के बावजूद दोनों चुप रहे और एक कार में बैठकर चले गए। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्टोरेंट में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों को न तो खारिज किया है और न ही स्वीकार किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parineeti Chopra and Raghav Chadha went on a dinner date, remained silent on the question of marriage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parineeti chopra, raghav chadha, mumbai, aap, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved