• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Panga Box Office Collection :छठे दिन 'पंगा' की कमाई में भारी गिरावट, कमाए सिर्फ इतने करोड़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कगंना रनोट की फिल्म पंगा के कलेक्शंस लगभग सामान्य बने हुए हैं, मगर कमाई ज़्यादा नहीं है। बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। बता दें कि इस फिल्म ने अब 20 करोड़ के पास पहुंच गई है। बॉलीवुड खबरों के अनुसार, रिलीज़ के छठे दिन बुधवार को पंगा ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 19.83 करोड़ हो चुका है।

ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ की शानदार कमाई की। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं मंगलवार को भी 1.65 जमा किए थे। बता दें कि पहले हफ़्ते में ओपनिंग वीकेंड के बाद पंगा की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है। पंगा देशभर में 1500 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panga box office collection: Kangana Ranaut film earns Rs 19.83 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kagna ranot, panga, panga box office collection, earnings, panga box office collection 6 day, 20 crore, bollywood news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved