• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केपटाउन की कड़ाके की ठंड के बीच खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से ओरी का मज़ेदार अपडेट

Ori funny update from the sets of Khatron Ke Khiladi 15 amid the harsh winter of Cape Town - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई ओरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया स्टोरीज़ पर केप टाउन में चल रही 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग सेट से एक मज़ेदार झलक साझा की है। गौरतलब है कि सुबह करीब 6 बजे शूट किए गए इस वीडियो में ओरी ठंडे मौसम पर प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं। सेट पर पॉप-टार्ट बनाते हुए उन्होंने कैमरे के सामने बार-बार सांस छोड़कर हवा में बन रहे धुएं को दिखाया, जो वहां की कड़ाके की ठंड का अंदाज़ा दे रहा था।
वीडियो में ओरी कहते हैं, “ओके गाइज, सुबह के 6 बजे हैं, मैं सेट पर पॉप-टार्ट बना रहा हूं, लेकिन ये देखो।” ये कहने के बाद वे हंसते हुए बार-बार अपनी सांस से बन रहे भाप को दिखाने लगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट मुकुल को भी आवाज़ लगाकर उन्हें यह देखने के लिए बुला लिया। मज़ेदार बात यह भी है कि अपने मस्ती भरे अंदाज़ में ओरी ने अपनी स्टोरी पर “-100000°C” लिखकर कैप्शन भी दिया, जो वहां की ठंड को मज़ाकिया तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है।
फिलहाल इस हल्के-फुल्के वीडियो ने साफ कर दिया है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स को शूटिंग के दौरान चुनौतीपूर्ण मौसम का भी सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ओरी 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दमदार कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल केप टाउन में हो रही है। एडवेंचर आधारित यह रियलिटी शो हमेशा की तरह इस बार भी खतरनाक स्टंट्स, रोमांचक चुनौतियों और पर्दे के पीछे के दिलचस्प पलों से भरपूर होने वाला है।
फिलहाल शूटिंग शुरू होते ही अपने खास सोशल मीडिया अंदाज़ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे ओरी के इस मज़ाकिया अंदाज़ के साथ फैंस इस बात का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि ओरी इस एक्शन-पैक्ड शो में स्टंट्स का सामना कैसे करते हैं। वैसे ये देखना काफी दिलचस्प होगा। है ना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ori funny update from the sets of Khatron Ke Khiladi 15 amid the harsh winter of Cape Town
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, bollywood desk, social media stories, fun glimpse, orry, shooting set, khatron ke khiladi 15, cape town, six am video, cold weather reaction, pop tarts preparation, smoke exhalation, extreme cold, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved