• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अक्षय कुमार, अजय ने सिनेमा टिकटों पर GST घटाने का किया स्वागत

मुंबई। जिन सिनेमा टिकटों की कीमत 100 रुपये से अधिक है, उन पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह घोषणा की। अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने इस कदम का स्वागत किया है। सिनेमा टिकटें उन सेवाओं में शामिल है जिसे जीएसटी के उच्चतम 28 फीसदी ब्रैकेट से घटाकर 18 फीसदी में डाल दिया गया है, जिससे ये सस्ती हो जाएंगी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म जगत के एक प्रतिनिधियों की बैठक के बाद आया है, जिसमें उद्योग को नुकसान पहुंचानेवाले मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रोड्यूशर्स गिल्ड के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बयान में कहा, "इससे उद्योग को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और प्रदर्शन अवसंरचना के साथ ही सृजनात्मक विकास में निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा तथा देश में बढ़िया सिनेमा और सिनेमा स्क्रीन का घनत्व बढ़ेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से मुंबई में मुलाकात की थी, जिसमें करन जौहर, अक्षय कुमार, भूषण कुमार, कपूर और प्रसून जोशी शामिल थे। उन्होंने मोदी से मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी में कम और एकसमान दरें करने और मुंबई को वैश्विक मनोरंजन राजधानी के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। अक्षय ने ट्वीट कर कहा, "त्वरित कार्रवाई, माननीन प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ हमारी मुलाकात के कुछ ही दिन में सरकार ने हमारी चिंताओं का समाधान कर दिया. सिनेमा टिकटों पर जीएसटी घट गया गया। उद्योग और दर्शकों के लिए एक स्वागतयोग्य कदम।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Akshay, Ajay Devgan cinema tickets Welcome to install GST
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshay kumar, ajay devgan, cinema tickets, welcome, install gst, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved