• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे कपिल शर्मा, सोनी से हुआ मोह भंग

Now Kapil Sharma will be seen on OTT platform Netflix, disillusioned with Sony - Bollywood News in Hindi

कपिल शर्मा मौजूदा दौर में टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन में से एक हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में बुलंदियों तक पहुंचने वाले कपिल आज घर-घर में लोकप्रिय हैं। लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग के कायल हैं। कपिल का सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी देखते ही बनती है। फिलहाल कपिल का शो टीवी से ऑफ एयर हो चुका है और फैंस को उसके नए सीजन का इंतजार है। माना जा रहा था कि वे नई थीम के साथ लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअसल कपिल अब टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। एक प्रोमो के जरिये यह जानकारी दी गई है। कपिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेटफ्लिक्स के साथ अपने दूसरे शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
इसमें दिखाया जाता है कि कपिल नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं लेकिन पुरानी टीम के साथ। इस शो में कपिल के साथ अर्चना पूरण सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर भी रहेंगे। कपिल पिछले 10 सालों से ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। अब हर कोई नए शो का फॉर्मेट जानने को उत्सुक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now Kapil Sharma will be seen on OTT platform Netflix, disillusioned with Sony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now kapil sharma will be seen on ott platform netflix, disillusioned with sony, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved