• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आपसे बेहतर कोई नहीं', पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

No One Is Better Than You: For Palak Tiwari, Rapper King Is Life Greatest Joy - Bollywood News in Hindi

मुंबई । हिंदी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'लुक्खे' से अभिनेत्री पलक तिवारी और मशहूर रैपर अर्पण कुमार चंदेल (किंग) ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। दोनों को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज में पलक ने किंग (एमसी बदनाम) की बहन 'सनोबर' का किरदार निभाया है। सोमवार को पलक ने इंस्टाग्राम पर किंग के लिए एक खास पोस्ट किया। इसमें पलक और किंग तरह-तरह के पोज देते नजर आए। पलक ने किंग की सराहना करते हुए लिखा, "मेरे लिए हमेशा 'निहाल' (किंग के किरदार का नाम) और दुनिया के लिए 'एमसी बदनाम'। मेरे लिए हमेशा 'अर्पण' और दुनिया के लिए 'किंग' है। आपकी छोटी बहन होना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। आपसे बेहतर कोई नहीं। मैं हमेशा आपकी सन्नो 'सनोबर' रहूंगी, और आप हमेशा मेरे वीरा रहोगे।"
उन्होंने आगे लिखा, "लुक्खे हम दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि इसने मुझे आप जैसा इंसान दिया। मेरी जान ही नहीं, बल्कि मेरी रूह भी आपकी कद्र करती है।"
चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज रैप म्यूजिक, ड्रग्स और बदला लेने की कहानी दिखाती है। इसमें किंग एमसी बदनाम नाम के एक प्रसिद्ध और आक्रामक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार एक ऐसे ड्रग बिजनेस से जुड़ा है जो 'डेमन' नामक खतरनाक नशीले पदार्थ की तस्करी करता है।
वहीं, पलक तिवारी सनोबर नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एमसी बदनाम (किंग) की बहन है। कहानी में मुख्य पात्र 'लकी' (लक्षवीर सिंह सरन) को सनोबर (पलक) से प्यार हो जाता है।
एमसी बदनाम सीधे तौर पर 'डेमन' ड्रग रैकेट चलाता है, जबकि पलक उसकी बहन के रूप में एक ऐसे परिवार का हिस्सा है, जो न केवल खतरनाक है, बल्कि पुलिस के रडार पर भी है।
सनोबर (पलक) अपने भाई (किंग) की गलत हरकतों और प्रेमी (लकी) के बीच फंसी नजर आती है, जिससे कहानी में भावनात्मक तनाव पैदा होता है। सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट अग्रिम जोशी और देबोजीत दास ने लिखी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No One Is Better Than You: For Palak Tiwari, Rapper King Is Life Greatest Joy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palak tiwari, rapper king, king, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved