• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नितिन गडकरी ने की ‘शतक' देखने की अपील, बोले-संघ की सच्चाई जानने के लिए जरूरी

Nitin Gadkari urged people to watch Shatak, saying its essential to understand the truth about the RSS. - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' को लेकर बयान दिया। गडकरी का कहना है कि पिछले एक शतक में संघ की छवि और उसकी असल हकीकत के बीच जो अंतर बना रहा, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई समझने का अवसर मिलेगा। 'शतक द फिल्म' नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक वीडियो संदेश में नितिन गडकरी ने आम लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। उन्होंने कहा, ''एक स्वयंसेवक के रूप में मैंने यह महसूस किया है कि संघ को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं बनाई गईं, जो जमीन पर किए गए काम से मेल नहीं खातीं। संघ का वास्तविक स्वरूप त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसे अक्सर गलत नजरिए से देखा गया।'' गडकरी ने कहा, ''संघ की विचारधारा को समझने के लिए उसके काम को समझना जरूरी है। आदिवासी इलाकों में सेवा कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, सहकारी संस्थाओं की मजबूती और सामाजिक जागरूकता जैसे कई काम ऐसे हैं, जिनमें संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने बिना किसी स्वार्थ के योगदान दिया है। यही वो सच्चाई है, जिसे आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।''
गडकरी ने कहा, ''देश के विकास में संघ की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। बीते 100 वर्षों में संघ ने युवाओं के मन में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। मैं खुद भी उन स्वयंसेवकों में शामिल हूं, जिन्हें संघ से यह प्रेरणा मिली। अभी बहुत काम किया जाना बाकी है और भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का लक्ष्य सबको मिलकर हासिल करना होगा।''
अपने संदेश में नितिन गडकरी ने समाज के कमजोर वर्गों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "संघ दलितों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है। हिंदुत्व को गलत तरीके से समझा गया है। हिंदुत्व न तो जाति से जुड़ा है और न ही किसी एक धर्म से। यह जीवन जीने का एक तरीका है, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जुड़ा हुआ है। सभी धर्मों के लोग भारतीय हो सकते हैं और यही सोच संघ से मिली सबसे बड़ी प्रेरणा है।"
फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इसी यात्रा को पर्दे पर दिखाने का प्रयास है। यह फिल्म संघ की विचारधारा, उससे जुड़ी गलतफहमियों, सामाजिक कार्यों और सौ वर्षों के संघर्ष और योगदान को सामने लाती है। यह फिल्म 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitin Gadkari urged people to watch Shatak, saying its essential to understand the truth about the RSS.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitin gadkari, shatak sangh ke 100 varsh, rss, social work, national service, hindutva, tribal development, education contribution, cooperative institutions, 100-year journey, film release, india, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved