लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायक निक जोनस ने शनिवार को पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा और अभिनेत्री को ‘रोशनी की किरण’ बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निक ने अपनी शादी को दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘यह शानदार महिला दुनियाभर में कई लोगों के लिए प्रेरणा और रोशनी की किरण है। आई लव यू प्रियंका।’’
उन्होंने पोस्ट में पत्नी और अन्य अद्भुत महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी, जो हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।
निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी।
शादी के बाद जोड़े ने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए दिल्ली और मुंबई में कई रिसेप्शन दिए।
(आईएएनएस)
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
आगामी वर्ष अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन
Daily Horoscope