• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री है न्यूटन’

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’ वर्ष 2018 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। राजकुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

राजकुमार ने ट्वीट किया, ‘‘यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘न्यूटन’ है।’’

‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके और राजकुमार के खास मित्र फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

मेहता ने ट्वीट किया, ‘‘‘न्यूटन’ ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि है। फेडरेशन द्वारा इन वर्षों के दौरान सबसे अच्छी पसंद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ‘अ सेपरेशन’ और ‘चिल्ड्रन ऑफ हेवेन’ जैसी फिल्में ऑस्कर में नामांकित हो सकती हैं तो फिर ‘न्यूटन’ क्यों नहीं। यह हमारा बेस्ट शॉट है। मनीष मुंद्रा आगे बढ़ें।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newton is Indias official entry for the Oscars: Rajkummar Rao
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: newton is indias official entry for the oscars, rajkummar rao, newton, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved