• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

New song Shayad fromMain Na Raha Mera released, Rekha Bhardwaj voice adds an emotional touch - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' के मेकर्स ने इसका नया गाना 'शायद' रिलीज कर दिया है। अध्ययन सुमन और दिविता राय पर फिल्माए गए इस गाने को रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। रेखा भारद्वाज ने बताया कि इस गाने की सबसे खास बात उन्हें इसकी सादगी लगी। 'शायद' के बारे में बात करते हुए रेखा भारद्वाज ने कहा, ''मेरे लिए यह गाना शब्दों के पीछे छिपी भावनाओं को समझने के बारे में है। गाने के बोल में एक खास तरह की संवेदनशीलता है और राहुल नायर की धुन उस भावना को खुलकर सामने आने की जगह देती है। मैं चाहती थीं कि मेरी आवाज ऐसी लगे जैसे कोई व्यक्ति सच में अपने दिल की बात कह रहा हो। मुझे खास तौर पर गाने की सादगी काफी पसंद आई है। इसी सादगी की वजह से गाना असरदार तरीके से बन पाया है।'' उन्होंने कहा, ''गाना उन भावनाओं को सामने लाता है जिन्हें अक्सर शब्दों में कहना आसान नहीं होता। प्यार के साथ आने वाली अनिश्चितता, किसी के लिए तड़प और दिल की कमजोरी को गाने में बेहद सहज तरीके से दिखाया गया है। गाना धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और इसकी धुन और बोल मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जो सुनने वाले को किरदारों की भावनाओं के करीब ले जाता है।''
अध्ययन सुमन ने भी 'शायद' गाने को फिल्म के लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, ''यह गाना अनकही भावनाओं को सामने रखता है। राहुल नायर की धुन और देव पांडे के बोल खूबसूरती से साथ आए हैं और रेखा भारद्वाज की आवाज ने गाने में जान डालने का काम किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी गाने में दिखाई गई भावनाओं से जुड़ पाएंगे।''
'मैं ना रहा मेरा' को अमित कसरिया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को धर्मेश संगानी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जोहरी टेलर इसके को-प्रोड्यूसर हैं। 'शायद' अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गाने का वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New song Shayad fromMain Na Raha Mera released, Rekha Bhardwaj voice adds an emotional touch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rekha bhardwaj, na raha mera released, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved