• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिता से कभी बहस मत करो : अनुपम खेर ने बताया उम्र के हर पड़ाव पर कैसे बदलता है पिता-पुत्र का रिश्ता

Never argue with your father: Anupam Kher on how the father-son relationship changes with each age. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर जीवन से जुड़े अपने अनुभवों और उनसे मिले सबक को जाहिर करते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने पिता-पुत्र के रिश्तों को लेकर बात की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेता ने बेटे और पिता के रिश्ते को उम्र के अलग-अलग पड़ावों में बहुत खूबसूरती से समझाया है। उन्होंने बताया कि बचपन से जवानी और फिर जीवन के आगे तक बेटे का अपने पिता को देखने का जो नजरिया है, वो बदलने लगता है। उन्होंने वीडियो में कहा, "आज का शीर्षक है 'पिता से कभी भी बहस मत करो- 5 और 7 साल की उम्र में हमें लगता है कि पापा सब कुछ जानते हैं। 10 साल तक आते-आते हमें उन पर थोड़ा शक होने लगता है कि शायद उनको सब कुछ नहीं पता है। फिर, 14 साल की उम्र में लगता है कि पापा को तो कुछ भी नहीं पता है। 16 में हमें पापा बिल्कुल पागल लगते हैं। 18 साल में हम सोचते हैं, 'पापा कोई सही फैसला ही नहीं ले सकते।' उन्होंने आगे लिखा कि 25 में पापा की हर बात बकवास लगती है। 30 में पहली बार लगता है, 'शायद पापा कुछ बातें सही कहते थे, उनसे पूछना चाहिए।' 40 साल में हैरानी होती है कि पापा ने जीवन में इतना कुछ कैसे झेला? 45 साल में एहसास होता है कि पापा हमेशा सही थे और 50 तक आते-आते हमें इस बात का एहसास होता है कि काश पापा आज होते, तो उनसे कुछ सीखने को मिलता।
अभिनेता ने आखिर में कहा, "पिता का तजुर्बा कभी भी गलत नहीं होता," इसलिए उनसे कभी बहस नहीं करनी चाहिए, बस चुप रहें या फिर वहां से चले जाएं और उनके सम्मान पर कभी आंच मत आने देना, क्योंकि पापा सब कुछ जानते हैं।"
वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "पापा सब जानते हैं" से लेकर "पापा कुछ नहीं जानते…और फिर पापा सब जानते थे...इन जज्बातों का एहसास करते हमारी उम्र गुजर जाती है। मैंने उम्र के हिसाब से पिता के बारे में हमारी सोच को समझाने की कोशिश की है। आप अपने तजुर्बे से बताएं कि मैं सच्चाई के कितने करीब हूं? जय हो।" -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Never argue with your father: Anupam Kher on how the father-son relationship changes with each age.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anupam kher, hindi cinema actor, life lessons, father-son relationship, social media post, instagram video, stages of life, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved