• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

500 करोड़ की लागत वाली पुष्पा: द रूल के नेटफ्लिक्स ने खरीदे ओटीटी राइट

दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल, जिसे पुष्पा-2 के नाम से भी जाना जाता है इन दिनों बहुत चर्चाओं में हैं। 8 अप्रैल को इस फिल्म के निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था, जिसे दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म के 6 मिनट के एक दृश्य पर निर्माताओं ने 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस दृश्य को फिल्माने में 30 दिन का समय लगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2' का बजट 500 करोड़ रुपए का है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स 'टी सीरीज' को 60 करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। वहीं तेलुगु सैटेलाइट राइट्स को 'स्टार मां' को दिए हैं। इसकी अमाउंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स ने डिजिटल राइट्स लिए हैं और इसके 100 करोड़ दिए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले 'पुष्पा 2' का पहला टीजर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अल्लू के बर्थडे पर इस टीजर को रिलीज किया गया था। अल्लू ने टीजर शेयर करते हुए लिखा था, "मैं आप सबके बर्थडे विश के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरा दिल आपके प्यार से भर गया है। प्लीज इस टीजर को मेरी तरफ से थैंक्यू समझें।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Netflix bought OTT rights of Pushpa: The Rule, which cost Rs 500 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: netflix bought ott rights of pushpa the rule, which cost rs 500 crore, allu arjun, director sukumar, sequal puspha, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved