मुंबई। बॉलीवुड कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे का स्वागत किया है। नेहा ने हाल में ही बेटे को जन्म दिया है। अंगद ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी नेहा के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, "सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक और बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बच्चा दोनों ठीक हैं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दंपति की मेहर नाम की एक बेटी है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था।
अंगद ने लिखा, "मेहर नए मेहमान और अपने भाई के स्वागत के लिए तैयार है। हैशटैग बेदीज बॉय यहाँ है। हम अब 4 है।"
नेहा और अंगद ने मई 2018 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जुलाई 2021 में दोनों ने घोषणा की थी कि नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। (आईएएनएस)
अगली फिल्म उस लड़की को समर्पित कर रहा हूं जिसने मुझे छोड़ दिया: प्रदीप रंगनाथन
टल सकती है निखिल सिद्धार्थ की 'कार्तिकेय 2' की रिलीज
विजय देवरकोंडा के 'लाइगर' लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस कर रहे तारीफ
Daily Horoscope