मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर रविवार को बेटी ने जन्म लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके प्रचारक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेहा ने रविवार को सुबह यहां महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।
नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया।
इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘‘और यह नई शुरुआत। हम तीन।’’
गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं।
अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘‘हां, सभी अफवाहें सच हैं।’’
(आईएएनएस)
अमिताभ बच्चन ने एक 'केबीसी' कंटेस्टेंट का पुराना कर्ज किया आदा
एक और ब्लॉकबस्टर की ओर आमिर, एडवांस में पिछड़े अक्षय
रक्षाबंधन: बॉयकॉट पर अक्षय कुमार ने कहा, हर किसी को अपने मन का करने की छूट है
Daily Horoscope