• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की सास के साथ फोटो, लिखा...

Neetu Singh shares her photo with Mother-in-law Krishna Ra Kapoor - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अपनी सास कृष्णा राज कपूर की अंत्येष्टि में नहीं पहुंच सकीं अभिनेत्री नीतू कपूर का कहना है कि उनकी हमेशा उनके दिल में खास जगह रहेगी। नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ उनके इलाज के लिए अमेरिका में हैं, इसलिए वे सोमवार को कृष्णा की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, उनका मेरे जीवन पर बड़ा प्रभाव रहा है। मैं उनकी सौम्यता, बुद्धिमता, उदारता और गर्मजोशी की प्रशंसक हूं। वे हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। उनके जैसा कोई नहीं है। सबसे अच्छी इंसान, प्यारी, सबसे अच्छी दोस्त। दोनों के बीच गहरा रिश्ता था और वे अकसर छुट्टियों पर साथ यात्रा करती थीं। अभिनेत्री ने जुलाई में पेरिस में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें कृष्णा, ऋषि और उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भारत साहनी और भतीजी समारा भी शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neetu Singh shares her photo with Mother-in-law Krishna Ra Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neetu singh, photo, mother-in-law krishna ra kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved