• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का होने जा रहा है टीवी प्रीमियर

Neelam Giri and Pravesh Lal Yadav film UP 61 Love Story of Ghazipur to have its TV premiere - Bollywood News in Hindi

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अभिनेत्री नीलम गिरी की फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनके साथ प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 जनवरी को शाम 5:30 बजे होगा और 1 फरवरी सुबह 9:30 बजे होगा।" हालांकि, फिल्म इससे पहले यूट्यूब पर रिलीज की जा चुकी है, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया था।
विशाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'यूपी 61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' का निर्माण प्रवेश लाल यादव ने किया है। फिल्म में नीलम के अलावा, प्रवेश लाल यादव, किरण यादव, करण पांडे, तेज बहादुर यादव, पुष्पेंद्र राज, शिवम तिवारी जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म को निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया गया है।
नीलम गिरी की बात करें तो उन्होंने अपना करियर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के जरिए शुरू किया था। कुछ समय बाद नीलम का वीडियो सुपरस्टार पवन सिंह ने नोटिस किया और उन्हें ब्रेक दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला भोजपुरी गाना 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' किया, जो हिट साबित हुआ।
इसके बाद साल 2021 में अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख किया। नीलम ने बतौर एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'बाबुल' से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने उसी साल तीन और फिल्मों 'इज्जत घर', 'टुन टुन' और 'कलाकंद' में काम किया था। वह 'निमिया पर आसन', 'मच्छारी के कंट के नथुनिया', और 'कुंवारे रहब' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री शो द 50 में नजर आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। शो में करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत, प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neelam Giri and Pravesh Lal Yadav film UP 61 Love Story of Ghazipur to have its TV premiere
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neelam giri, pravesh lal yadav, up 61 love story of ghazipur, love story, tv premiere, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved