नई दिल्ली। पद्म विभूषण से सम्मानित और दुनिया भर में अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले ने रविवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की। आशा भोसले के निधन की जानकारी मिलते ही संगीत जगत से लेकर राजनीतिक, खेल जगत की हस्तियों ने दुख जताया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारतीय संगीत जगत की स्वर-साम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, ''भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद है। स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन से देश ने संगीत क्षेत्र की महान विभूति खो दी है। आशा जी ने छह से अधिक दशकों तक अपने सुरों से संगीत की दुनिया को समृद्ध किया। अपने अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सहित अनेक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ''मैं आशा दीदी से कहना चाहता था, “अभी ना जाओ छोड़ कर”, लेकिन आज उनकी आवाज खामोश है। आशा भोसले के जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। उनके गाने सिर्फ़ संगीत नहीं थे, बल्कि हमारी जिंदगी में बुनी हुई यादें थीं। कुछ आवाजें कभी फीकी नहीं पड़तीं। उनकी आवाजें हमेशा जिंदा रहेंगी।''
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ''सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मां वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, '' संगीत का वह स्वर्णिम स्वर आज मौन हो गया, जिसने पीढ़ियों को जोड़ा और हर भावना को सुरों में ढाल दिया। आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शा ताई की आवाज में जैसे जिंदगी मुस्कुराती थी, हर गीत में एक कहानी थी, जो समय से आगे निकल जाती थी। उनका जाना एक स्वर्णिम युग के विराम जैसा है, लेकिन उनकी साधना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।''
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, ''सुरों की सरिता, स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई और मधुर आवाज से भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाली 'आशा ताई' का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। संगीत के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों व करोड़ों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा भोसले के निधन पर लिखा, ''महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका रही हैं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया। उन्होंने कई बंगाली गीत भी गाए और बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय हैं। वर्ष 2018 में हमने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' से सम्मानित किया था। उनके परिवार, उनके साथियों और दुनिया भर में फैले उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।''
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, '' मशहूर गायिका आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी। उनका जाना केवल कला जगत की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है। उनके गीत, उनकी आवाज और उनकी विरासत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।''
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा भोसले के निधन पर लिखा, '' लोकप्रिय एवं प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आशा जी की स्वर-साधना, अद्वितीय गायन शैली एवं भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी आवाज़ ने कई पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया है और संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजन एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
--आईएएनएस
सुबह घर से निकलते ही दिख जाएं ये संकेत तो माना जाता है शुभ, दिनभर मिल सकती है सफलता और धन लाभ
13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’, आयुष मंत्रालय ने एक्टर का पुराना वीडियो शेयर कर बताया
आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा
लाजियो को 2-0 से हराकर इंटर मिलान ने 10वीं बार जीता कोप्पा इटालिया का खिताब
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
राशिफल 13 मई 2026: श्रीहरि की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, कारोबार में होगी तरक्की, अधूरे कार्य होंगे पूरे
थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
शाम के समय झाड़ू लगाना पड़ सकती है भारी, बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां
जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी
हनु-मान के बाद अब महाकाली में दिखेंगे रोहित सराफ, हैदराबाद में पूरा किया फिल्म का बड़ा शेड्यूल
सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक कंफर्म, एक्ट्रेस ने लिखा- आपसी सहमति से अलग होने का फैसला

'आखिरी सवाल' को लेकर त्रिधा चौधरी ने बताया, 'यह फिल्म महज प्रोजेक्ट नहीं, एक भावना है'

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के संदेश की सराहना, बताया सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी कदम
राशिफल 14 मई: शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों के करियर और रिश्तों में आएगा बदलाव, दोपहर बाद सोच-समझकर लें फैसले
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा
उर्वशी रौतेला ने अपनाया करियर का अलग नजरिया, बोलीं- अब दिखावा नहीं, सिर्फ अर्थपूर्ण वाली फिल्मों की तलाश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
'धुरंधर' की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर
शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा
सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
शबाना आजमी ने शेयर की ‘दूसरी दुल्हन’ की यादें, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 15/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope