• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरी पूरी दुनिया चली गई, आशा भोसले को याद कर पोती जनाई भोसले हुईं भावुक

My Entire World Is Gone: Asha Bhosles Granddaughter Zanai Bhosle Gets Emotional While Remembering Her - Bollywood News in Hindi

मुंबई । भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में जनाई ने बताया कि उनकी दादी उनके लिए परिवार का सिर्फ एक सदस्य नहीं, बल्कि उनकी पूरी दुनिया थीं। जनाई ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आज सुबह जब मैं उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने शरारतों के साथी, अपने सबसे अच्छे दोस्त, उस इंसान को खो दिया है, जिसने मेरी दुनिया को पूरा किया, जिसने मुझे जन्म के समय सबसे पहले अपनी गोद में लिया था।'' उन्होंने आगे लिखा, ''अब मैं क्या करूं? अब मैं सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीयूं? जब मैं घर आऊंगी तो मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं मजाक किसके साथ करूंगी? मेरी पूरी दुनिया चली गई।''
जनाई ने दादी को याद करते हुए कहा, ''ये तो बस कुछ बातें हैं जो मुझे उनकी याद दिलाती हैं, लेकिन जो लोग मेरे साथ इस दुख को महसूस कर रहे हैं, उनसे मैं यही कहना चाहती हूं कि अगर कोई उन्हें याद करे, तो उसी खुशी और जिंदादिली के साथ करे, जिससे वह हमेशा जानी जाती थीं। उन्होंने हर किसी के जीवन में हंसी और खुशी भरने का काम किया था।''
उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि वह हम सबको ऊपर से देख रही हैं, खासकर अपने परिवार पर नजर रख रही हैं। मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्द मेरे पास वापस आएंगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे यही वादा किया था और हमेशा यही कहती थीं। मैंने अपने जीवन का सबसे बड़ा प्यार खो दिया है और इससे बड़ा दुख दुनिया में कोई नहीं होता, इसलिए मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि जिंदगी को पूरी तरह जीएं और उन्हें इसी तरह याद करें।"
पोस्ट के आखिर में जनाई ने लिखा, "आई लव यू आशाई…और फिलहाल अलविदा मेरे प्यार… मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगी, चाहे कुछ भी हो। बस मैं इंतजार कर रही हूं कि आप वापस आएं और मुझे एक बार फिर गले लगाएं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-My Entire World Is Gone: Asha Bhosles Granddaughter Zanai Bhosle Gets Emotional While Remembering Her
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asha bhosle granddaughter zanai bhosle, asha bhosle, zanai bhosle, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved