• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मांसपेशियां और मस्कारा दोनों ही बरकरार रहते हैं: सोहा अली खान

Muscles and mascara both remain intact: Soha Ali Khan - Bollywood News in Hindi

मुंबई । शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान फिटनेस के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर जिमिंग वीडियो शेयर की। अभिनेत्री ने एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि वह अब बड़े पर्दे पर कम दिखाई देती हैं, लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। जिम गर्ल और फिटनेसमोटिवेशन हैशटैग के साथ लिखा, "मांसपेशियां और मस्कारा- दोनों बरकरार रहते हैं, भले ही हम इसे बार-बार ठीक करते रहें।"
सोहा अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मॉर्निंग वेलनेस की एक झलक शेयर की थी।
अभिनेत्री ने पोस्ट के जरिए बताया कि वह दिन की शुरुआत एक डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक से करती हैं, जो उन्हें पूरे दिन तरोताजा महसूस कराता है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सफेद कद्दू का जूस पीती नजर आ रही हैं।
सोहा ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,"सेल्फ लव बेहद जरूरी है! मैं पिछले तीन महीनों से हर सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीती आ रही हूं। यह जूस पेट के लिए फायदेमंद होता हैं। अभिनेत्री ने बैकग्राउंड में माइली साइरस का गाना 'फ्लावर्स' एड किया है।
अभिनेत्री ने अभिनेता कुणाल खेमू संग साल 2015 में शादी की थी। एक इंटरव्यू में सोहा ने खुलासा किया कि वह और कुणाल 7 साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। तब दोनों दोनों दोस्त थे, लेकिन वक्त के साथ करीबी बढ़ती गई और फिल्म '99' के सेट पर दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। सोहा-कुणाल की एक बेटी है जिसका नाम इनाया नाउमी खेमू है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, 46 वर्षीय अभिनेत्री 2025 में ही रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'छोरी 2' में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने दासी मां का किरदार अदा किया था। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 की थ्रिलर फिल्म 'छोरी' का सीक्वल थी।
फिल्म में नुसरत भरुचा, गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल जैसे कलाकार भी थे। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Muscles and mascara both remain intact: Soha Ali Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muscles, mascara, soha ali khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved