• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेप के आरोप पर बोले आलोक नाथ, कहा-रेप हुआ होगा लेकिन...

movie actor alok nath reacts on allegations of rape against him by writer vinta nanda - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड में #Metoo मूमेंट के बाद एक के बाद एक कई बड़े नामों के काले कारनामे सामने आ रहे हैं। #Metoo के तहत कई वर्ष पहले कथित रूप से यौन शोषण का शिकार बनी महिलाएं सोशल मीडिया में सामने आ रही हैं और गुनाहगारों के नाम सार्वजनिक कर रही हैं। इस कड़ी में आज सुबह एक और कलाकार नाम सामने आया है।

फिल्मों और टीवी जगत के ‘संस्कारी बापू’ यानी अभिनेता आलोक नाथ पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। राइटर और फिल्ममेकर विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाते हुए एक फेसबुक पोस्ट में पूरे मामले को पब्लिक के सामने खोलकर रख दिया है।


आलोक नाथ पर टीवी शो ‘तारा’ की प्रोड्यूसर और लेखिका ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, तब सब हैरान रह गए थे। लेखिका ने बताया था कि आलोकनाथ ने उनके और शो की लीड एक्ट्रेस के साथ शारीरिक दुव्र्यवहार किया था। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बात का खुलासा किया। अब आलोकनाथ ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनका बयान भी कुछ हैरान करने वाला है।

आलोकनाथ ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, ‘कुछ तो लोग कहेंगे। ना तो मैं इससे इनकार कर रहा हूं और ना ही मैं इसे स्वीकार करूंगा। रेप हुआ होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि अगर यह मामला बाहर आ गया तो काफी खींचा जाएगा।’ आलोक नाथ ने यह भी कहा कि, ‘हमें महिला का स्टैंड ही सुनना होगा क्योंकि उन्हें कमजोर माना जाता है। लोग मेरी छवि को बिगाडऩे के लिए कुछ भी कहेंगे। खैर छवि छोड़ो-जो भी बोला गया है-वो सब गलत है।

बता दें कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) की तरफ से आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभिनेता सुशांत सिंह ने लेखिका से माफी मांगते हुए उन्हें शिकायत दर्ज करने को कहा है। साथ ही उन्होंने उन्हें सपोर्ट करने का वादा भी किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-movie actor alok nath reacts on allegations of rape against him by writer vinta nanda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: metoo, metoo movement, actor alok nath, rape against, vinta nanda, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved