अक्षय कुमार के साथ गोल्ड और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली एकता कपूर की नागिन रह चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय आज गुरुवार सुबह को दुबई निवासी व्यापारी सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों ने गोवा में आज (गुरुवार) सुबह अपनी फैमिली, क्लोज फ्रेंड्स और कई सेलेब्स की मौजूदगी में मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की है। अब दोनों की शादी की खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों आज शाम को बंगाली रीति रिवाज से भी शादी करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वायरल फोटोज और वीडियोज में आप देख सकते हैं की मौनी व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई हैं, जिसकी बॉर्डर रेड और गोल्डन कलर की है। मौनी ने अपने इस साउथ इंडियन ब्राइडल लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। वहीं सूरज भी साउथ एटायर व्हाइट लुंगी और क्रीम लकर का कुर्ता पहने नजर आए। सूरज कुछ फोटोज में मौनी को मंगलसूत्र और एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
अभिनेत्री 'कावेरी प्रियम' वेब स्पेस के लिए करना चाहती हैं काम
लता मंगेशकर ने रॉयल अल्बर्ट हॉल में क्यों किया नंगे पांव प्रदर्शन
अगली फिल्म में एक अद्भुत भूमिका निभाते नजर आएंगे साउथ एक्टर पवन कल्याण
Daily Horoscope