• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुवेंदु सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार बने मिथुन चक्रवर्ती, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

Mithun Chakraborty Appointed Advisor to West Bengal Governments Cultural Affairs Department; Granted Cabinet Minister Rank - Bollywood News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल सरकार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, आई.ए.एस. सेल, नबान्न, 7वीं मंजिल, कमरा नंबर 708, 325, शरत चटर्जी रोड, हावड़ा-711102 से अधिसूचना संख्या 1878-पीएआर (आईएएस) /5सी-71/2026 जारी की गई है। यह अधिसूचना 6 अक्टूबर 2026 को जारी हुई है। अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग में कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।
सरकार ने कहा है कि यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जनहित में जारी की जा रही है। अधिसूचना पर मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं। यह राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है।
इसके साथ ही अधिसूचना की एक प्रति सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए मिथुन चक्रवर्ती को भी भेजी गई है।
मिथुन चक्रवर्ती की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक और सूचना क्षेत्र को लेकर सरकार कई नई पहल कर रही है। मिथुन चक्रवर्ती न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें 'मिथुन दा' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों के अलावा उनका सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा है।
राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के अनुभव का लाभ सूचना एवं संस्कृति विभाग को मिलेगा। उनके सलाहकार बनने से बंगाल की संस्कृति, कला और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
मिथुन चक्रवर्ती मूल रूप से कोलकाता से ही ताल्लुक रखते हैं और बंगाल की संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ सलाहकार बनने के बाद अब वह सीधे तौर पर सरकार की सांस्कृतिक नीतियों और कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mithun Chakraborty Appointed Advisor to West Bengal Governments Cultural Affairs Department; Granted Cabinet Minister Rank
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mithun chakraborty, west bengal government, suvendu adhikari, information and cultural affairs, cabinet minister rank, cultural advisor, bengali cinema, kolkata, west bengal politics, mithun da, film industry, cultural affairs department, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved