• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

27 साल बाद भारत में होगी मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता, 5 साल पहले मानुषी छिल्लर ने जीता था खिताब

Miss World 2023 competition will be held in India after 27 years, Manushi Chhillar won the title 5 years ago - Bollywood News in Hindi

भारत वर्ष 2023 की मिसवर्ल्डप्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी मिसवर्ल्डऑर्गनाइजेशननेदीहै।प्रतियोगितामें 130 देशोंकीसुंदरियांभागलेंगी।एकमहीनेतकचलनेवालीइसप्रतियोगिताकाफाइनलराउंडनवंबर- दिसंबरमेंहोगा।यहदूसरामौकाहै, जबभारतकोमिसवर्ल्डप्रतियोगिताकीमेजबानीमिलीहै।पहलीबार 1996 मेंभारतमेंइसप्रतियोगिताकाआयोजनहुआथा।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का भी मौजूद रहीं।


जूलिया मॉर्ले ने कहा- भारत एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।
नंदिनी गुप्ता होंगी भारत की प्रतियोगी

मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उनके सिर ताज सजा था। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा में पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है।

भारत की छह सुंदरियां मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Miss World 2023 competition will be held in India after 27 years, Manushi Chhillar won the title 5 years ago
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miss world 2023 competition will be held in india after 27 years, manushi chhillar won the title 5 years ago, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved