• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिकी मार्टिन, अशर और टिएस्टो के साथ म्यूजिक वीकेंड का हिस्सा बने मीका सिंह, लास वेगास में जमाया रंग

Mika Singh joins Ricky Martin, Usher, and Tiesto for Music Weekend, captivates Las Vegas - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के लास वेगास में दीपावली और हैलोवीन के खास मौके को संगीत के जरिए सेलिब्रेट किया। 31 अक्टूबर को उन्होंने बेलाजियो में शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने उनके गानों पर जमकर डांस किया और उनका साथ दिया। मीका ने इस अनुभव को खास बताते हुए कहा कि दीपावली के दौरान लास वेगास में परफॉर्म करना उनके लिए बेहद खुशी की बात थी। मीका सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''दीपावली हम भारतीयों के लिए बेहद खास समय होता है और मुझे लास वेगास में संगीत के जरिए त्योहारों के इस मौसम का जश्न मनाकर बहुत खुशी हुई। शहर की ऊर्जा, हैलोवीन का उत्साह और दर्शकों का जोश इस अनुभव को और भी शानदार बना रहा था। लोगों को मेरे साथ गाते, डांस करते और संगीत का आनंद लेते देखना बहुत अच्छा लगा। इस वीकेंड में रिकी मार्टिन, अशर, टिएस्टो, डॉन ओमार और मेगन स्टैलियन जैसे दुनिया के बड़े म्यूजिक सितारे भी शामिल थे। ऐसे कलाकारों के साथ एक ही वीकेंड का हिस्सा बनना इसे और रोमांचक बना गया।''
उन्होंने कहा, ''इतने मशहूर मनोरंजन स्थल पर परफॉर्म करना और बॉलीवुड म्यूजिक की ऊर्जा को लास वेगास तक पहुंचाना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। यह सच में यादगार पल था और मुझे खुशी है कि मैं इस खास वीकेंड का हिस्सा बना।''
दरअसल, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को लास वेगास में एक खास म्यूजिक वीकेंड आयोजित किया गया था। इसमें दुनियाभर के कई बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया। मीका सिंह ने 31 अक्टूबर को बेलाजियो में परफॉर्म किया जबकि इस म्यूजिकल वीकेंड में डॉन ओमार, मेगन थी स्टैलियन, रिकी मार्टिन, टिएस्टो और अशर जैसे इंटरनेशनल कलाकार भी शामिल थे। अलग-अलग तरह के संगीत और कलाकारों से सजे इस आयोजन में मीका ने बॉलीवुड गानों के जरिए भारतीय संगीत का रंग जमाया।
मीका सिंह की पहचान उनके पार्टी सॉन्ग्स के लिए है। फिल्म 'जब वी मेट' का 'मौजा ही मौजा', 'देसी बॉयज' का 'सुबह होने न दे', 'किक' का 'जुम्मे की रात', 'रेडी' का 'ढिंका चिका' और 'बजरंगी भाईजान' का 'आज की पार्टी' उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म 'सिंबा' का 'आंख मारे' और उनका गाना 'सावन में लग गई आग' भी काफी पसंद किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mika Singh joins Ricky Martin, Usher, and Tiesto for Music Weekend, captivates Las Vegas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mika singh, ricky martin, usher, tiesto, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved