• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मीनाक्षी शेषाद्रि ने रिक्रिएट किया गाना 'बहुत जताते हो, चाह हमसे'

Meenakshi Seshadri recreates the song Bahut Jatate Ho, Chah Humse - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म 'आदमी खिलौना है' के दिनों को याद किया। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए फिल्म में फिल्माया गया गाना 'बहुत जताते हो, चाह हमसे' के पीछे की स्टोरी बताई। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे 'बहुत जताते हो, चाह हमसे' पर डांस कर रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री शानदार एक्सप्रेशन और डांस मूव्स के साथ डांस कर रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "यह बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक गाना है। यह गाना मेरी फिल्म 'आदमी खिलौना है' से लिया गया है। महाबलेश्वर की हसीन वादियों में इस गाने को फिल्माया गया था। नदीम श्रवण का ये गीत बेहद पसंद किया गया। इसे दोबारा फिल्माने में बहुत मजा आया।" अभिनेत्री के इस वीडियो ने फैंस को पुराने दिनों का एहसास करवा दिया।
गाना 'बहुत जताते हो, चाह हमसे' की बात करें, तो यह साल 1993 की बॉलीवुड फिल्म 'आदमी खिलौना है' का एक बेहद प्रसिद्ध रोमांटिक गाना है। इस गाने को मशहूर गायक मोहम्मद अजीज और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी और इसके बोल समीर ने लिखे थे। इसका संगीत नदीम-श्रवण की प्रसिद्ध जोड़ी ने तैयार किया था।
यह गाना प्यार, अपनेपन और दिल की गहराइयों में छिपे जज्बातों को बयां करता है। इसके बोल प्रेमी-प्रेमिका के बीच के मीठे अहसासों, शिकायत और एक-दूसरे के साथ जीने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 90 के दशक का यह मेलोडी सॉन्ग आज भी अपने कर्णप्रिय संगीत के लिए पसंद किया जाता है।
1993 में रिलीज हुई पारिवारिक और भावनात्मक हिंदी ड्रामा फिल्म 'आदमी खिलौना है' का निर्देशन जे. ओम प्रकाश ने किया और संगीत नदीम-श्रवण ने दिया था। इस फिल्म में जितेंद्र, गोविंदा, रीना रॉय और मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
फिल्म की कहानी पारिवारिक त्याग और रिश्तों के ताने-बाने पर आधारित है। विजय (जीतेंद्र) और गंगा (रीना रॉय) एक खुशहाल जोड़ा है जो विजय के छोटे भाई शरद (गोविंदा) के साथ रहता है। जब यह पता चलता है कि शरद की पत्नी पूनम (मीनाक्षी शेषाद्रि) बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है, तब गंगा एक बड़ा त्याग करती है और अपना बच्चा पूनम को सौंप देती है। इसके बाद परिवार में शुरू होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव और गलतफहमियों की कहानी ही इस फिल्म का मुख्य सार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meenakshi Seshadri recreates the song Bahut Jatate Ho, Chah Humse
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meenakshi seshadri, bahut jatate ho, chah humse, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved