• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मर्दानी 3 : रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं गौरी खान, बोलीं-हर किसी को देखनी चाहिए

Mardaani 3: Gauri Khan impressed with Rani Mukerji performance, said - everyone should watch it - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म मर्दानी 3 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अभिनेत्री की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने फिल्म और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है। रानी, आपने मर्दानी 3 में शानदार काम किया। यह फिल्म बहुत रोमांचक है। इसे हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म पर काम करने वाले सभी लोगों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। रानी मुखर्जी ने मर्दानी की तीसरी फ्रेंचाइजी से एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है, जिसे देख फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। मर्दानी 3 इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो इस बार एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर फोकस करती है।
फिल्म की कहानी कम आयु वर्ग की 8–9 साल की बच्चियों के अपहरण जैसे गंभीर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इस बार फिल्म में अभिनेत्री का सामना किसी पुरुष अपराधी से नहीं, बल्कि एक महिला विलेन से है। इसमें विलेन के किरदार में अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद नजर आएंगी, जिनके किरदार का नाम अम्मा होता है। यह महिला बेहद चालाक, क्रूर और शातिर होती है।
इससे पहले मर्दानी में मानव तस्करी और मर्दानी 2 में एक सीरियल रेपिस्ट की विकृत मानसिकता को दिखाया गया था, जिसने समाज और सिस्टम दोनों को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी लेखक आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो पहले भी गंभीर और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां लिख चुके हैं। यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mardaani 3: Gauri Khan impressed with Rani Mukerji performance, said - everyone should watch it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani mukerji, mardaani 3, action drama film, bollywood, box office comeback, theatrical release, audience response, film industry praise, mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved