• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मर्दानी 3' को लेकर पेड प्रमोशन का आरोप, दिल्ली पुलिस की चेतावनी पर यशराज फिल्म्स ने दी प्रतिक्रिया

Mardaani 3 faces allegations of paid promotion; Yash Raj Films responds to Delhi Police warning - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर विवादों में भी घिरी हुई है। फिल्म पर आरोप है कि इसने अपने प्रमोशन के लिए दिल्ली में लापता लड़कियों और महिलाओं के मामलों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है और इसके जरिए डर का माहौल बनाकर पेड प्रचार किया है। इन आरोपों पर पहले दिल्ली पुलिस और फिर यशराज फिल्म्स की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हाल के दिनों में राजधानी में लापता लड़कियों को लेकर जो चर्चा और सनसनी फैलाई जा रही है, उसकी जांच की गई। जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे यह पता चला कि इस मुद्दे को पेड प्रमोशन के जरिए हवा दी जा रही थी। पैसे कमाने या प्रचार के लिए लोगों में डर और घबराहट फैलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'' यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "यशराज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसकी पहचान ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता से जुड़ी रही है। हम सोशल मीडिया पर चल रहे उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म 'मर्दानी 3' ने प्रचार के लिए जानबूझकर लापता लोगों जैसे संवेदनशील मुद्दे को सनसनीखेज बनाया है। कंपनी का ऐसे किसी भी प्रचार से कोई लेना-देना नहीं है। हमें पूरा भरोसा है कि प्रशासन जांच के बाद सच्चाई सभी के सामने रखेगा।"
'मर्दानी 3' मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म की कहानी रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एनआईए के साथ काम करती हैं और छोटी बच्चियों के लापता होने वाले मामलों की जांच करती हैं। जांच के दौरान पता चलता है कि इसके पीछे एक मानव तस्करी गिरोह है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला, अभिराज मीनावाला और प्रजेश कश्यप जैसे कलाकार हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mardaani 3 faces allegations of paid promotion; Yash Raj Films responds to Delhi Police warning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mardani 3, rani mukerji, yash raj films, delhi police, missing girls, controversy, human trafficking, promotion, social media, legal notice, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved