• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मर्दानी 2' में बुराई के खिलाफ लड़ते दिखेगी महिला

Mardaani 2 will see woman stand up against evil: Rani - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) 'मर्दानी' (Mardaani) की फ्रेंचाइजी के दूसरे संस्करण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस बार फिल्म में महिला को बुराई के खिलाफ बहादुरी से खड़े होते देखा जाएगा। रानी एक बार फिर से 'मर्दानी 2' में अपने साहसी और निडर एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दोबारा पर्दे पर जीने के लिए तैयार हैं।

निर्देशक गोपी पुथरन ने कहा, "रानी, शिवानी के किरदार में 21 वर्षीय खलनायक व बदमाश से लड़ती नजर आएंगी। वह खतरनाक अपराधी है और महिलाओं को अपना शिकार बनाता है।"

'मर्दानी' के पहले संस्करण के पटकथा लेखक पुथरन, फिल्म के दूसरे संस्करण से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में रानी ने कहा, "फिल्म में एक महिला पुलिसकर्मी को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को खत्म करने के लिए एक खतरनाक अपराधी से लड़ते देखा जाएगा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mardaani 2 will see woman stand up against evil: Rani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mardaani 2, rani mukerji, evil, mardaani, रानी मुखर्जी, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved