• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस में भूत' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीर

Manoj Bajpayee to star in Ram Gopal Varmas Police Mein Bhoot, director shares photo - Bollywood News in Hindi

मुंबई । निर्देशक राम गोपाल वर्मा मनोज बाजपेयी के साथ दर्शकों को डर का एहसास कराने के लिए फिल्म पुलिस में भूत लेकर आ रहे हैं। शनिवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक अभिनेता की तस्वीर पोस्ट की। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मनोज बाजपेयी की एक झलक पुलिस स्टेशन में भूत से।"
निर्देशक की पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे दोनों की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि निर्देशक और मनोज बाजपेयी लंबे समय के अंतराल के बाद फिर से साथ में वापसी कर रहे हैं। बात दें, दोनों ने आखिरी बार फिल्म सत्या में काम किया था। साल 1998 की फिल्म सत्या को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था और इस फिल्म ने अभिनेता को भी अच्छी पहचान दी थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा, सैफाली शाह, जेडी चक्रबर्ती, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और उर्मिला मातोंडकर जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में मनोज ने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो लोगों को आज भी याद आता है।
अब दोनों लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में साथ आए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और राम्या कृण्णन भी होंगी। फिल्म का निर्माण वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साल 2026 में इसके रिलीज की उम्मीद लगाई जा रही है।
हाल ही में मनोज बाजपेयी की सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 अमेजन प्राइम में स्ट्रीम हुई है। इस बार नई कहानियों के साथ नए किरदार भी जुड़े हैं, जिनमें जयदीप अहलावत और निमृत कौर शामिल हैं। इस बार सीरीज में श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी और उनके प्रोफेशनल संघर्षों के बीच का टकराव देखने को मिल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manoj Bajpayee to star in Ram Gopal Varmas Police Mein Bhoot, director shares photo
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram gopal varma, police mein bhoot, manoj bajpayee, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved