• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनोज वाजपेयी ने कहा, यह अच्छी बात है कि मुझे सम्मान मिलने पर...

Manoj Bajpayee reaction about padma shri award - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि वे वास्तव में खुश हैं कि देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक के लिए उनके नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी आलोचना नहीं की। मनोज मुंबई में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हाल के दिनों में कुछ ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जब लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार की पसंद की आलोचना की है और खासकर जब किसी विशेष व्यक्ति को पद्म पुरस्कार प्रदान करने की बात आई हो लेकिन मनोज वाजपेयी को लगता है कि वे इस मामले में अपवाद हैं। पद्मश्री पुरस्कार के विजेताओं में से एक के रूप में घोषित होने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक इससे बहुत खुश हैं। मैंने देखा है कि अब तक किसी ने भी सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना नहीं की है और न ही किसी ने मेरा नाम पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में घोषित होने के बाद कोई विवाद खड़ा किया।
मैं वास्तव में खुश हूं और यह अच्छी बात है कि मुझे सम्मान मिलने पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। मनोज वाजपेयी को इससे पहले दो राष्ट्रीय पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं। मनोज आगामी फिल्म सोन चिडिय़ा में नजर आएंगे जो एक मार्च को रिलीज होगी।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manoj Bajpayee reaction about padma shri award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manoj bajpayee, padma shri award, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved