• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

इस दौरान मनीषा ने किया निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना

ढाका। ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने संघर्षों एवं निजी बातों को ‘हील्ड’ नामक पुस्तक में बयां किया है। कोईराला ने शनिवार को अपनी इस किताब से परदा हटाया।

मनीषा ने किताब के मुखपृष्ठ के साथ ट्वीट किया, ‘‘कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है।’’

मनीषा ने नीलम कुमार के साथ इस किताब को लिखा है। किताब का उपशीर्षक है ‘कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी।’

मनीषा को कैंसर से उबरे हुए छह साल हो गए हैं। इस दौरान मनीषा ने निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना किया। अब इन्हीं मनोभावों को वह किताब में पिरोकर पेश कर रही हैं।

मनीषा ने हाल में संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में काम किया है और इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में भी दिखाई दी थीं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manisha Koirala unveils her book Healed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manisha koirala, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved